बीसीसीआई ने श्रीसंथ को एक पत्र में अपने निर्णय से सूचित किया है। श्रीसन्थ ने स्पॉट फिक्सिंग कांड में अपने प्रतिबंध के निरस्तीकरण के लिए अपील करने के लिए पत्र लिखा था .
बीसीसीआई ने पत्र लिख के बताया है कि श्रीसन्थ को किसी भी प्रकार के प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलने के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी। श्रीसन्थ ने केरल में एक स्थानीय अदालत में अपील की थी .बीसीसीआई के कानूनी सलाहकार इस बारे मे श्रीसन्थ को उत्तर देंगे.
"बीसीसीआई हमेशा से ही भ्रष्ट खिलाडियो के प्रति शून्य सहिष्णुता रखता आया है। किसी भी अदालत ने श्रीसंथ को फिक्सिंग के आरोपों से बरी नहीं किया है।
यह स्पष्ट है कि श्रीसंथ, जो ब्रिटेन में क्लब क्रिकेट खेलने का इरादा कर रहे हैं , उन्हे इसकी अनुमति नहीं दी जाएगी और बीसीसीआई ने अब ये मामला बंद कर दिया है.
Comments
Post a Comment